Wednesday, May 27, 2026
Home झारखंडअन्य झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता सह सेलेक्शन ट्रायल 13 मई को

झारखंड कुश्ती प्रतियोगिता सह सेलेक्शन ट्रायल 13 मई को

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। झारखंड राज्य अंडर-15 बालक फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाईल एवं बालिका फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता सह टीम का सेलेक्शन ट्रायल आगामी 13 मई को सुबह 10 बजे से गणपत राय इनडोर स्टेडियम खेलगांव होटवार, रांची में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में 2008, 2009, (एवं 2010 के जन्मतिथि वाले खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट/ पैरेंटल सर्टिफिकेट) वाले प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को चयन ट्रायल/ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, पिछलेक्लास का मार्क शीट, आधार कार्ड, सभी का ओरिजिनल एवं छाया प्रति और अपना पासपोर्ट साइज फ़ोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा।

इस प्रतियोगिता सह चयन ट्रायल में प्रथम स्थान पर रहने वाले पहलवान, 30 मई 2023 से 2 जून 2023 तक आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में, झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों के भार वर्ग
बालक फ्री-स्टा इल एवं ग्री को रोमन
1-38kg
2-41kg
3-44kg
4-48kg
5-52kg
6-57kg
7-62kg
8-68kg
9-75kg
10-85kg
बालिका भार वर्ग
1-33kg
2-36kg
3-39kg
4-42kg
5-46kg
6-50kg
7-54kg
8-58kg
9-62kg
10-66kg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights