Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर क्रिकेट : एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

भोजपुर क्रिकेट : एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
भोजपुर क्रिकेट

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के जूनियर डिवीजन का पहला सेमीफाइनल मैच आज बिहिया क्रिकेट एकेडमी ग्रीन बनाम अवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू के बीच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एवेंजर क्रिकेट क्लब ब्लू की टीम 35 ओवर में 199 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई| नवीन ने सर्वाधिक 50 रन, प्रियांशु ने 33 रन, अमित ने 19 रन, कृष्ण गोपाल ने 21 रन, मनीष ने 14 रन तथा पंकज ने नाबाद 11 रनों का योगदान किया |बिहिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुशील ने सर्वाधिक तीन विकेट, अंकित ने 2 विकेट तथा राज, अर्जुन और शुभम ने एक-एक विकेट लिया |
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया किकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी |अंकित ने सर्वाधिक 50 रन ,अभिषेक ने 37 रन, सुशील ने नाबाद 23 रन, रूपम में 14 रन तथा अभिषेक कुमार ने 17 रनों का योगदान किया |एवेंजर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने सर्वाधिक चार विकेट, पंकज ने 3 विकेट तथा अनीस ने एक विकेट लिया | मैच को जिताने में एवेंजर क्लब के प्रियांशु की महत्वपूर्ण भूमिका रही जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया| एवेंजर ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष ,संयुक्त सचिव, सीनियर खिलाड़ी कुणाल पांडे, वरून राज, विवेक, आकाश कुमार उपस्थित थे |मैच की जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights