Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारअन्य बिहार को राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के बालिका वर्ग में सातवां स्थान

बिहार को राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के बालिका वर्ग में सातवां स्थान

by Khel Dhaba
0 comment

मांचेरियाल ( तेलांगना ) में खेली जा रही 41वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चैंपियनशिप की विजेता टीम आंध्रप्रदेश से 35-21,35-24 से हारने के उपरांत सातवें स्थान के लिए खेले गये मैच में बिहार ने मेजबान तेलंगाना को 35-20,35-28 से पराजित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप में बिहार बालक टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले छोटू कुमार ( बेगूसराय ) व बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करने वाली बिहार की कप्तान काजल कुमारी ( सिवान ) को चैंपियनशिप का ‘बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड’ से पुरस्कृत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

बिहार की बालिका टीम को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सातवां स्थान एवं छोटू कुमार व काजल कुमारी को बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड प्राप्त करने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव,उपाध्यक्ष प्रो.सुहेली मेहता,जीएसटी अधिवक्ता मिथिलेश कुमार मंडल,राज्य सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन कुमार गुप्ता,पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ.अरुण दयाल,प्रबंधक राकेश रंजन,प्रशिक्षक विकास कुमार,विनोद कुमार धोनी ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.