Saturday, February 21, 2026
Home बिहारअन्य 39वीं राष्ट्रीय जूनियर क्योरगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार को 1 स्वर्ण समेत तीन पदक

39वीं राष्ट्रीय जूनियर क्योरगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार को 1 स्वर्ण समेत तीन पदक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 फरवरी। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पिछले दिनों विशाखापत्तनम में आयोजित 39वीं राष्ट्रीय जूनियर क्योरगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप और 12वीं राष्ट्रीय जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बिहार ने एक स्वर्ण सहित कुल तीन पदक जीते हैं जिसमें एक रजत व एक कांस्य शामिल है।

यह जानकारी देते हुए बिहार ताइक्वांडो संघ के संयुक्त सचिव समता राही ने बताया कि क्योरगी कैटगरी के बालिका ओवर-68 किलो वजन वर्ग में रक्षिका राजेश ने स्वर्ण पदक जीता है। क्योरगी के ही बालिका वर्ग के अंडर-68 किलो वजन वर्ग में स्नेहा एस कुमार ने रजत जबकि अंडर-55 किलो वजन वर्ग में अर्पितामा राज ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बिहार ताइक्वांडो संघ की अध्यक्षा श्रीमती शशि बाला भदानी, बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदु कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय ने खिलाड़ियों व सपोर्टिंग स्टॉफ को जीत की बधाई व शुभकामनाएं दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights