Wednesday, May 27, 2026
Home Slider पापा की एक बात ईशान किशन को हमेशा रही याद, टेस्ट टीम में मौका मिला तो बोले- अब वो गलती नहीं करूंगा

पापा की एक बात ईशान किशन को हमेशा रही याद, टेस्ट टीम में मौका मिला तो बोले- अब वो गलती नहीं करूंगा

by Khel Dhaba
0 comment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए बिहार के ईशान किशन ने कहा कि मैं जब व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल रहा था तो पापा हमेशा यही कहते थे कि टेस्ट क्रिकेट ही असली खेल है। इसमें ही किसी भी क्रिकेटर की स्किल की सही परीक्षा होती है। मैं पहली बार टेस्ट टीम में शामिल होने से बेहद खुश हूं।

ये बातें बिहार के रहने वाले और झारखंड की ओर से खेलने वाले ईशान किशन शुभमन गिल से बीसीसीआई टीवी पर बातचीत की। इसमें उन्होंने टेस्ट टीम में चुने जाने, इस फॉर्मेट की चुनौतियों पर खुलकर बात की।

गिल ने जब ईशान किशन से उनके घरवालों के रिएक्शन के बारे में पूछा तो किशन ने बताया कि उन्होंने ही परिवार को फोन कर टेस्ट टीम में चुने जाने की खुशखबरी दी थी। मैंने ही पापा को फोन करके यह जानकारी दी थी कि मेरा टेस्ट टीम में सेलेक्शन हो गया है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ऐसे ही मेहनत करते रहना है।

ईशान से बातचीत के दौरान शुभमन ने यह पूछा कि वह वनडे और टी20 की तरह क्या टेस्ट में भी बाउंड्री लगाकर ही खाता खोलेंगे। तो इस पर ईशान ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह यंगस्टर वाली हरकत नहीं करेंगे, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट अलग होता है और इसमें परिस्थिति देखकर खेलना जरूरी होता है। मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे टीम की स्थिति किसी तरह कमजोर हो।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights