Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार सिंह का जलवा

गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार सिंह का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment
गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता

छपरा। स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने ईगल क्रिकेट क्लब को 103 रनों हराया। विजेता टीम के प्रशांत कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मंगलवार को खेले गए मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयराम राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हसरत ने 55, ऋषभ राज ने 34, गजाल मोहमद ने 26 और साकिर इकबाल 23 रनों का योगदान दिया। ईगल क्रिकेट क्लब की तरफ से नीतिश ने 2, मुन्ना ने 2 और गौरव ने 2 विकेट हासिल किया।

जवाब में खेलने उतरी ईगल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23.5 ओवरों में 127 रनों पर ढेर हो गई। विनय ने 32, नीतिश ने 16 और विश्वजीत ने 14 रनों का योगदान दिया। स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम की प्रशांत कुमार सिंह ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। गजाल मोहमद ने 2, संदीप और गौरव ने एक-एक विकेट हासिल किए।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.