Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट शहीद रणधीर वर्मा Under-15 Cricket Championship 9 जनवरी से पटना में

शहीद रणधीर वर्मा Under-15 Cricket Championship 9 जनवरी से पटना में

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। रणधीर वर्मा फाउंडेशन द्वारा आगामी नौ जनवरी से 7 दिवसीय अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी।

रणधीर वर्मा फाउंडेशन के सचिव सतीश राजू ने बताया कि रणधीर वर्मा बिहार के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक थे जिन्होंने समाज से अपराध मिटाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी।

उनके मरणोपरांत अशोक चक्र सम्मान से सम्मानित किया गया एवं वर्ष 2004 में उनकी स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया गया। उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रणधीर वर्मा फाउंडेशन प्रत्येक वर्ष उनकी स्मृति में विभिन्न खेलों का आयोजन करते आ रही है।

इसी कड़ी में इस वर्ष उनके शहादत दिवस पर पटना के गर्दानीबाग स्थित संजय गांधी स्टेडियम में 07 दिवसीय अंडर-15 क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे और कुल 16 टीम हिस्सा लेंगी।

इस चैंपियनशिप का उद्देश्य है कि बिहार के युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को शुरुआती दौर से ही एक बेहतरीन प्लेटफार्म प्रदान हो ताकि वो अपने खेल को बेहतर बना सके और प्रदेश का नाम रौशन करें।

 

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.