Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला क्रिकेट लीग के लिए फॉर्म वितरण शुरू

पटना जिला क्रिकेट लीग के लिए फॉर्म वितरण शुरू

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला क्रिकेट संघ के संयोजक राजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पटना जिला क्रिकेट संघ तदर्थ समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच हेतु पंजीकरण फॉर्म वितरण प्रारंभ हो गया। राजेश कुमार ने बताया कि कुल 17 क्लब ने फॉर्म लिया और उन्होंने यह भी जानकारी दी की फॉर्म वितरण की प्रक्रिया संपन्न होते ही मैच के आयोजन स्थल और अन्य तैयारियाँ शीघ्र ही पूरी कर ली जाएंगी और निर्धारित समय से ही लीग का आयोजन किया जायेगा, इस अवसर पर विभिन्न क्लब के प्रेसिडेंट, सचिव और क्लब प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमे धनंजय सिंह, संजीव कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, विजय पांडेय प्रमुख हैं।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.