Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारअन्य बिहार राज्य सीनियर & जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 12 नवंबर से मोतिहारी में

बिहार राज्य सीनियर & जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप 12 नवंबर से मोतिहारी में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के तत्वावधान में एवं पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी द्वारा दूसरी बिहार राज्य सीनियर ( पुरूष/महिला ) व जूनियर ( बालक/बालिका ) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 13 नवम्बर तक मोतिहारी में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किसलय किशोर ने बताया कि राज्य ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष विनोद जायसवाल,जिला सचिव केशव कृष्णा,आयोजन समिति के अध्यक्ष एकता मैरेज हॉल के प्रोपराइटर उमेश सिंह,संयोजक रमेश कुमार उर्फ भोला जी तथा आयोजन सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारियां की जा रही है।

चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राज्य के सभी संबंधित जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी को आमंत्रण भेज दिया गया है। ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती सीनियर व जूनियर टीम का चयन किया जायेगा जो आयोध्या ( उत्तरप्रदेश ) में 24 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय सीनियर व जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights