Monday, June 15, 2026
Home बिहारअन्य बेगूसराय के रजनीश बने इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अनुशासनात्मक समिति सदस्य

बेगूसराय के रजनीश बने इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अनुशासनात्मक समिति सदस्य

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ बेगूसराय के अध्यक्ष रजनीश भास्कर को इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अनुशासनात्मक समिति का सदस्य बनाया गया है।

नेशनल गेम्स 2022 के दौरान इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहदेव यादव ने फेडरेशन के पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति की घोषणा की है। इस कमेटी के चेयरमैन इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के महासचिव एच.एस. आनंद गोडा होंगे। इसके अलावा बिहार के रजनीश भास्कर, पश्चिम बंगाल के चंदन राय चौधरी, कर्नाटक के श्यामला सेठी एवं गुजरात के मयूर पटेल सदस्य होंगे।

उक्त समिति का कार्यकाल 2025 तक होगा, जिसका मुख्य काम वेटलिफ्टिंग खेल में अनुशासन को बनाए रखना होगा। यदि वेटलिफ्टिंग के किसी भी खिलाड़ी, कोच, रेफरी, पदाधिकारी के अनुशासनहीनता के संबंध में कोई शिकायत आती है तो उस पर आवश्यक सुनवाई और कार्रवाई करना इस समिति का मुख्य काम होगा। यह समिति वर्ष 2025 तक काम करेगी।

इस नियुक्ति पर बिहार भारोत्तोलक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, महासचिव सुरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार, फिल्म अभिनेता अमित कश्यप, फिल्म निर्माता दिनकर भारद्वाज, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार, गौरव कुमार एवं भूपति गौतम सहित बेगूसराय जिले के अन्य खेल प्रेमी, पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.