Tuesday, June 16, 2026
Home Slider 36वें राष्ट्रीय खेल : महिला रग्बी के सेमीफाइनल में हारा बिहार, पदक की आस कायम

36वें राष्ट्रीय खेल : महिला रग्बी के सेमीफाइनल में हारा बिहार, पदक की आस कायम

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों की महिला रग्बी स्पर्धा के सेमीफाइनल में बिहार की टीम ओड़िशा से हार गई। ओड़िशा ने बिहार को 12-10 से हराया। अब बिहार की टीम तीसरे स्थान के मुकाबले के लिए दिल्ली से भिड़ेगी जिसे हरा कर महाराष्ट्र ने फाइनल का टिकट पाया है। फाइनल में ओड़िशा की भिड़ंत महाराष्ट्र से होगी। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला आज ही 3.30 बजे खेला जायेगा।
ओड़िशा के खिलाफ खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में बिहार 10-7 से आगे था। दूसरे हाफ में बिहार को कोई अंक नहीं मिला और ओड़िशा 5-0 से आगे हो गया। पहले हाफ में बहुत समय तक बिहार 10-0 से आगे रहा। पहले हाफ का खेल खत्म के पहले ओड़िशा ने 7 अंक हासिल कर वापसी की।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.