Tuesday, May 26, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य अल्टिमेट खो-खो का हो गया है शानदार आगाज, यह हैं नियम

अल्टिमेट खो-खो का हो गया है शानदार आगाज, यह हैं नियम

by Khel Dhaba
0 comment

गुजरात जायंट्स ने रविवार को अल्टीमेट खो-खो (यूकेके) के पहले मैच में टॉस जीतकर डिफेंस चुनते हुए भारत के स्वदेशी खेल की बहुप्रतीक्षित लीग की शुरुआत की।
यूकेके खो-खो के खेल को माटी से मैट तक ले आया है, और इसी के साथ खेल में कुछ नये नियम भी जुड़ गये हैं।
यूकेके के नियम
यूकेके के एक मैच में दो इनिंग होंगी
हर इनिंग में सात मिनट की दो टर्न होंगी
दोनों टीमें एक-एक बार अटैक और डिफेंस करेंगी
एक टीम मैच में 15 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी
जिनमें से 12 खिलाड़ी मैट पर होंगे
तीन खिलाड़ियों को विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा
अटैकिंग टीम जहां मैट पर कतारबंद होकर बैठेगी
डिफेंडिंग टीम के 12 खिलाड़ियों का काम होगा कि वह आउट हुए बिना अपनी टर्न के सात मिनट पूरे करें
अटैकिंग टीम में एक वज़ीर होगा जो डिफेंडिंग टीम के खिलाड़ी को आउट करने के लिए किसी भी दिशा में भाग सकता है
पावरप्ले के दौरान दो वज़ीर अटैक करेंगे।
डिफेंडिंग टीम के हर खिलाड़ी को आउट करने पर अटैकिंग टीम को दो पॉइंट मिलेंगे।
यदि टर्न के सात मिनट के अंदर डिफेंडिंग टीम के सभी खिलाड़ी आउट हो जाते हैं तो अटैकिंग टीम को तीन अतिरिक्त पॉइंट हासिल होंगे। दोनों इनिंग की समाप्ति के बाद जिस टीम के पास सर्वाधिक पॉइंट होंगे उसे विजयी घोषित किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights