Wednesday, March 11, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य अल्टीमेट खो खो लीग ने सीजन-1 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की

अल्टीमेट खो खो लीग ने सीजन-1 के लिए कार्यक्रम की घोषणा की

by Khel Dhaba
0 comment

पुणे। अल्टीमेट खो खो सीजन 1 के शुरुआती दिन यानि 14 अगस्त को मुंबई खिलाड़ीज और गुजरात जायंट्स टीमों के बीच सामना होगा। इसके बाद इसी दिन चेन्नई क्विक गन्स और तेलुगु योद्धाज आपस में भिड़ेंगे। अल्टीमेट खो खो के आयोजकों ने मंगलवार को लीग के उद्घाटन सीजन के लिए कार्यक्रम की घोषणा की।

अल्टीमेट खो खो को डाबर इंडिया के चेयरमैन अमित बर्मन खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) के सहयोग से प्रमोट कर रहे हैं। छह टीमों की इस लीग के पहले सीजन का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे के महालुंगे स्थित श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg

दर्शकों को रोमांचित करने के लिए नए सिरे से तैयार फॉर्मेट के साथ देश की पहली फ्रेंचाइजी-आधारित खो-खो लीग घर और स्टेडियम में बैठकर इस खेल का लुत्फ लेने वालों के लिए नए अनुभव लेकर आएगी। इस तेज रफ्तार खेल में टूर्नामेंट के लीग चरण के दौरान प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे। लाइव प्रसारण शाम सात बजे से शुरू होगा।

अल्टीमेट खो-खो के सीईओ तेनजिंग नियोगी ने कहा कि हम अल्टीमेट खो-खो के रोमांचक सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें हर तरफ संतुलित टीमें होंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

खो-खो बिरादरी और इस खेल के प्रति उत्साही लोगों के लिए अगले 22 दिन मनोरंजक होने जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में एक्शन प्रसारित करके देश भर के लाखों खो खो प्रशंसकों तक पहुंचना है। हमें मिले शानदार समर्थन और प्रतिक्रिया के आधार पर विश्वास है कि दर्शक इस प्रारूप का आनंद लेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के लीग का दूसरा दिन होगा और इस दिन दर्शकों को राजस्थान वॉरियर्स और ओडिशा जगरनॉट्स के मुकाबले देखने को मिलेंगे। ये दोनों टीमें क्रमशः मुंबई खिलाड़ीज और चेन्नई क्विक गन्स से भिड़ते हुए अपनी लीग यात्रा शुरू करेंगी। 30 मैचों के लीग चरण के दौरान सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी। लीग स्तर 31 अगस्त तक जारी रहेगा। लीग स्तर से शीर्ष-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-alpha.jpeg

एलिमिनेटर और क्वालीफायर 1 का आयोजन 2 सितंबर को होगा जबकि क्वालिफायर 2 के मुकाबले 3 सितंबर को खेले जाएंगे। फाइनल 4 सितंबर को खेला जाएगा।

शीर्ष-2 टीमें क्वालीफायर 1 में भिड़ेंगी और विजेता टीमें सीधे फाइनल में प्रवेश करेंगी। दूसरी ओर, एलिमिनेटर क्वालिफायर 2 में जगह बनाने के लिए तीसरी और चौथी रैंक वाली टीमों के बीच मुकाबला होगा, जहां वे क्वालिफायर 1 के हारने वाली टीम से खेलेंगी। फाइनल क्वालीफायर 1 और क्वालिफायर 2 के विजेताओं के बीच खेला जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is anshul-homes-1-1024x1024.jpg

अल्टीमेट खो खो का सीधा प्रसारण सोनी टेन 3 पर हिंदी और मराठी में, सोनी टेन 1 पर अंग्रेजी में और सोनी टेन 4 पर तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। इसे सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights