Tuesday, May 26, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बॉक्सिंग : पंघाल, हुसमउद्दीन और आशीष क्वार्टर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बॉक्सिंग : पंघाल, हुसमउद्दीन और आशीष क्वार्टर फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को यहां पुरुषों के फ्लाइवेट (51 किग्रा) वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत आसान जीत के साथ करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता पंघाल ने वानुअतु के नामरी बेरी को सर्वसम्मत फैसले से हराया।

फेदरवेट (54-57 किग्रा) मुक्केबाज हुसमउद्दीन मोहम्मद ने भी लगातार दूसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने अंतिम 16 मुकाबले में बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम हुसैन पर 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की। लाइट हैवीवेट मुक्केबाज (80 किग्रा) आशीष कुमार ने नीयू के ट्रैविस टापाटुएटोआ पर 5-0 की सर्वसम्मत जीत के साथ अंतिम आठ जगह पक्की की।

पंघाल अपने दूसरे राष्ट्रमंडल खेल पदक हासिल करने से एक जीत दूर हैं। उन्होंने पिछले सत्र (2018 में गोल्ड कोस्ट) में रजत पदक जीता था। क्वार्टर फाइनल में उनके सामने स्कॉटलैंड के 20 वर्षीय लेनन मुलिगन की चुनौती होगी।

पिछले सत्र के कांस्य पदक विजेता, हुसमुद्दीन ने भी अपने तेज-तर्रार पंच के इस्तेमाल से प्रभावशाली प्रदर्शन किया। भारत के इस 28 साल के मुक्केबाज ने शानदार जवाबी हमले किये। पदक पक्का करने के लिए अंतिम आठ में उन्हें नामीबिया के ट्रायगैन मॉर्निंग नेडेवेलो को हराना होगा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights