Monday, March 2, 2026
Home Slider टी20 सीरीज में भारत की शानदार शुरुआत, पहले टी20 में वेस्टइंडीज 68 रन से हराया

टी20 सीरीज में भारत की शानदार शुरुआत, पहले टी20 में वेस्टइंडीज 68 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

टारौबा। कप्तान रोहित शर्मा (64) के शानदार अर्धशतक और दिनेश कार्तिक की नाबाद 41 रन की तूफानी पारी और फिर गेंदबाजों के बेहतरीन खेल की बदौलत भारत ने पहले टी20 में शुक्रवार को वेस्ट इंडीज को 68 रन से हराया।

भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाये। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रवि विश्नोई और आर अश्विन ने दो-दो विकेट चटकाये।

रोहित ने 44 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। भारतीय पारी को अंतिम ओवरों में गति दी कार्तिक ने जिन्होंने 19 गेंदों पर नाबाद 41 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए।

ओपनिंग में उतरे सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 24 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। ऋषभ पंत ने 12 गेंदों में 14 और रवींद्र जडेजा ने 13 गेंदों में 16 रन बनाये। रविचंद्रन अश्विन ने 10 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक छक्का लगाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights