Wednesday, May 27, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स साइक्लिंग : 4000 मीटर टीम पर्स्यूट से बाहर हुए भारतीय साइकिलिस्ट

कॉमनवेल्थ गेम्स साइक्लिंग : 4000 मीटर टीम पर्स्यूट से बाहर हुए भारतीय साइकिलिस्ट

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय साइकिलिस्ट पुरुषों की 4000 मीटर टीम पर्स्यूट के क्वालीफिकेशन राउंड में हारकर बाहर हो गये, जबकि न्यूज़ीलैंड ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

वेंकप्पा केंगलागुट्टी, दिनेश कुमार, अनंत नारायण एस एस और विश्वजीत सिंह की टीम छह प्रतियोगियों के आयोजन में 4:12.865 मिनट के समय के साथ छठे स्थान पर रही।

न्यूज़ीलैंड 3:49.821 के समय के साथ शीर्ष पर रही, जबकि इंग्लैंड (3:50.796) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड स्वर्ण पदक मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगी जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर रहने वाली वेल्स टीम से कांस्य पदक मुकाबले में भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights