Wednesday, June 3, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य अल्टीमेट खो-खो लीग की फ्रेंचाइजी टीम खरीदेगी ओड़िशा सरकार

अल्टीमेट खो-खो लीग की फ्रेंचाइजी टीम खरीदेगी ओड़िशा सरकार

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। ओड़िशा सरकार ने जल्द शुरू होने वाली अल्टीमेट खो-खो लीग (यूकेके) में फ्रेंचाइजी टीम लेने का फैसला किया है।

यह दूसरा अवसर होगा जबकि नवीन पटनायक सरकार किसी फ्रेंचाइजी आधारित लीग से जुड़ेगी। इससे पहले उसके पास कलिंग लांसर्स का सह स्वामित्व था, जो हॉकी इंडिया लीग की एक फ्रेंचाइजी थी।

htt

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओड़िशा खेल विकास एवं संवर्धन कंपनी (ओएसडीपीसी) के स्वामित्व वाली टीम आगामी खो-खो लीग में पांचवीं टीम होगी।

वर्तमान में लीग में चेन्नई, गुजरात, राजस्थान और तेलंगाना की चार फ्रेंचाइजी टीम हैं।

भारत के सबसे लोकप्रिय घरेलू खेलों में से एक खो-खो के आईपीएल शैली के टूर्नामेंट में भी दुनिया भर के खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.