राजधानी के पटना कॉलेजिएट स्कूल ग्राउंड पर चलने वाले स्टेट कोचिंग सेंटर में समय कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप के बाद एक भव्य समारोह में इस कोचिंग सेंटर में ट्रेनिंग लेकर क्रिकेट के क्षेत्र में अपने कोचिंग, जिला और राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों व तकनीकी अधिकारी को पुरस्कृत किया गया।
इस कैंप के आयोजन में फजल महमूद, कमर तौहिद का मुख्य योगदान रहा। सीनियर क्रिकेट कोच एमपी वर्मा की देखरेख में आयोजित इस कैंप के सहायक कोच आरके वर्मा, परवेज अंजुम और मुकुल श्रीवास्तव थे। ट्रेनर के रूप में विभाष कुमार और मनोज कुमार थे। साथ में रंजीत कुमार बॉर्डर का भी योगदान रहा।
खिलाड़ियों को वार्ड संख्या-40 के पार्षद असफर अहम, पटना जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, डॉ मनोज कुमार, अविनाश कुमार ने पुरस्कृत किया। सबों का धन्यवाद वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती ने किया।
जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें शामिल हैं रिषभ राज (सदस्य,बिहार रणजी टीम), सत्यम झा, विनय कुमार (पटना जिला सीनियर टीम के सदस्य), अयान घोषणा, हर्ष (एसजीएफआई जिला टीम), पूजा कुमार (सदस्य बिहार महिला अंडर-23 टीम), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (सदस्य बिहार महिला अंडर-19टीम) और अभिनव कुमार (बीसीसीआई स्कोरर)।



