Friday, May 22, 2026
Home बिहारक्रिकेट सरदार पटेल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 जून से

सरदार पटेल अंडर-15 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 जून से

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में आगामी 23 जून से पटना के संजय गांधी स्टेडियम में सरदार पटेल अंतर स्कूल अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने दी।

आयोजन सचिव संतोष तिवारी बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन कर दिया गया है और सभी सदस्य अपने-अपने मोर्चे पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक ट्रॉफी के साथ कई पुरस्कार मिलेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच समेत टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्लेयरों को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। मैच नॉक आउट आधार पर 25-25 ओवरों के खेले जायेंगे। खिलाड़ियों को उम्र सत्यापन के लिए आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि उम्र संबंध में आयोजन समिति द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।

इच्छुक टीमें विशेष जानकारी के लिए संतोष तिवारी से मोबाइल नंबर 9386962380 और शुभम पांडेय से मोबाइल नंबर 6204892534 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights