Friday, May 22, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट में धनबाद ने रामगढ़ को हराया

जेएससीए अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट में धनबाद ने रामगढ़ को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

आयशा अली की शानदार बल्लेबाजी की मदद से धनबाद ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट में रामगढ़ को 46 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही धनबाद की टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। अब धनबाद अपने अंतिम लीग मैच में मंगलवार को हजारीबाग से भिड़ेगी।

जमशेदपुर के टेल्को मैदान में धनबाद ने पहले बल्लेबाजी की और आयशा अली के नाबाद 82 रनों की पारी की मदद से 37.3 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। अपने पहले पहले मैच में शतक जड़ चुकी आयशा इस मैच में भी पूरे फार्म में नजर आईं। उसने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। लक्ष्मी कुमार मुर्मू ने 19 और नेहा कुमारी ने 11 रन बनाए।

रामगढ़ की सुधा कुजूर ने 41, मनीषा तग्गिा ने 31 और प्राची प्रसाद ने 14 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए। बाद में रामगढ़ की टीम 36.3 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई। प्रगति कुमारी ने 34 और सुधा कुजूर ने 25 रन बनाए। धनबाद की नेहा कुमारी ने 14, पल्लवी कुमारी ने नौ, महारानी मुर्मू ने 13, किरण कुमारी ने 20 और सुप्रिया रानी ने 28 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए।

प्लेयर आफ द मैच आयशा अली चुनी गईँ। उन्हें यह पुरस्कार जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह ने प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights