Wednesday, February 18, 2026
Home Slider PDCA जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: ट्रैम्फेंट सीसी, केडिया इलेवन व जक्कनपुर सीसी जीते

PDCA जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: ट्रैम्फेंट सीसी, केडिया इलेवन व जक्कनपुर सीसी जीते

by Khel Dhaba
0 comment

पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग में सोमवार को खेले गए मैच में ट्रैम्फेंट क्रिकेट क्लब, केडिया केडिया इलेवन और जक्कनपुर क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। पटना हाईस्कूल पर खेले गए मैच में ट्रैम्फेंट क्रिकेट क्लब ने करबिगहिया क्रिकेट क्लब को 8 विकेट, वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए मैच मं केडिया केडिया इलेवन ने पीरमुहानी क्रिकेट क्लब को 8 रन और खेमनीचक ग्राउंड पर खेले गए मैच में जक्कनपुर क्रिकेट क्लब ने शीशमहल क्रिकेट क्लब को सात रन से पराजित किया।

पटना हाई स्कूल ग्राउंड
करबिगहिया सीसी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 26 ओवर में 197 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में ट्रैम्फेंट सीसी ने लक्ष्य को 17.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच पीयूष कुमार को चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
करबिगहिया सीसी: 26 ओवर में 197 रन पर ऑलआउट, सन्नी 54 रन, वैभव 37 रन, अतिरिक्त 41 रन, विकास कुमार 3/36, यश 2/34, अभिनव कुमार सिन्हा 3/16,
ट्रैम्फेंट सीसी-17.4 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन, पीयूष कुमार 97 रन, प्रवीर राज नाबाद 32 रन, साहिल 21 रन, अतिरिक्त 46 रन, रोहित राज 2/42

वेटनरी कॉलेज ग्राउंड
पीरमुहानी सीसी ने टॉस जीतकर केडिया इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केडिया इलेवन की पूरी टीम 22 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पीरमुहानी सीसी की टीम 27.1 ओवर में 148 रन पर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सचिन रंजन को प्रदान किया गया।
संक्षिप्त स्कोर
केडिया इलेवन -22 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट, राज सिंह 32 रन, विक्की कुमार 23 रन, पीयूष शर्मा 16 रन, अतिरिक्त 29 रन, प्रियांशु कुमार प्रतीक 2/26, आदित्य मिश्रा 2/27, रिषभ राज 2/6, आकाश पराशर 2/29,
पीरमुहानी सीसी- 27.1 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट, मयंक शर्मा 39 रन, रिषभ राज 16 रन, प्रियांशु कुमार प्रतीक 15 रन, अतिरिक्त 47 रन, सचिन रंजन 3/22, नीरज कुमार 2/19, साहिल 2/30, श्याम शर्मा 2/8,
खेमनीचक ग्राउंड
शीशमहल ने टॉस जीतकर जक्कनपुर को बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। जक्कनपुर की टीम 24.2 ओवर में 112 रन का स्कोर कर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी शीशमहल की पूरी टीम 19 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। मोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
जक्कनपुर सीसी-24.2 ओवर में 112 रन पर आलआउट, जैन अरशद 29 रन, श्रीजन कुमार 20 रन, उज्ज्वल आनंद शाह 18 रन, अतिरिक्त 15 रन, रजनीकांत 3/22, अमृत नारायण 2/20, प्रिंस राज 2/15, राजवीर 2/18
शीशमहल सीसी-19 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट, अभिशंकर 19 रन, रोहित राय 10 रन, अमृत नारायण 14 रन, अतिरिक्त 33 रन, मोहित शर्मा 4/17, आयुष श्रीवास्तव 2/21, जैन अरशद 2/26.,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights