Wednesday, April 29, 2026
Home बिहारक्रिकेट Mahendra Prasad Memorial Cricket Tournament में कैमूर ने मसौढ़ी को हराया

Mahendra Prasad Memorial Cricket Tournament में कैमूर ने मसौढ़ी को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी से सटे फुलवारीशरीफ एम्स के पास स्थित बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की मेजबानी में खेले जा रहे महेंद्र प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में कैमूर क्रिकेट क्लब ने मसौढ़ी क्रिकेट एकेडमी को 147 रन से पराजित किया।
टॉस कैमूर की टीम ने जीता और निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 234 रन बनाये। नंद किशोर ने 29, उत्सव ने 39, अनुभव ने 74 और मयंक ने 16 रन बनाये। मसौढ़ी की ओर से प्रशांत ने 1, रितिक ने 1 और अमित ने तीन विकेट चटकाये।
जवाब में मसौढ़ी की टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई। मसौढ़ी की ओर से आदर्श ने 11, प्रशांत ने 26 रन बनाये। कैमूर की ओर से मुकेश ने 2, सौरभ ने 1, अनुभव ने 2, मंजीत ने 3, दिव्यांशु ने 1 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights