Wednesday, February 25, 2026
Home बिहारअन्य बिहार टाइगर का Bihar Handball Premier League पर कब्जा

बिहार टाइगर का Bihar Handball Premier League पर कब्जा

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के एसकेआर कॉलेज के ग्राउंड में बिहार का पहला हैंडबॉल प्रीमियम लीग का हुआ भव्य समापन। बिहार हैंडबॉल संघ एवं जिला हैंडबॉल संघ शेखपुरा के संयुक्त निर्देशन में बरबीघा (शेखपुरा) में बिहार हैंडबॉल प्रीमीयर लीग (BHPL) का आयोजन बरबीघा शेखपुरा में फाइनल मुकाबला बिहार केसरी और बिहार टाइगर के बीच खेला गया, जिसमें बिहार टाइगर ने बिहार केसरी को 20-17 से पराजित किया।

हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सच्चिदानंद राय की तरफ से विजेता टीम को 11000 तथा उपविजेता टीम को 5000 नकद राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि राकेश कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ) डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के सुधांशु शेखर, समाजसेवी कुणाल कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया।

इस अवसर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी राजीव कुमार पप्पू, हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, रग्बी फुटबॉल के अध्यक्ष माधवी कुमारी, शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के आचार्य गोपाल जी, जहानाबाद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आलोक कुमार, शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल तोयगढ़, शंभू सिंह, एबीवीपी के रोहित कुमार इत्यादि उपस्थित थे। मंच संचालन हैंडबॉल संघ के संरक्षक गणनायक मिश्रा ने किया ।

आचार्य गोपाल जी ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार केसरी टीम के इंद्रजीत कुमार को मिला वही बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार बिहार टाइगर टीम के प्रदीप कुमार को मिला। मैच के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में (मैच रेफरी) मोहम्मद सरफराज (झारखंड), राजू ठाकुर (उड़ीसा ), चंदन कुमार (पटना), रितेश कुमार (सारण), रामप्रवेश कुमार (बेगूसराय), एम डी इमरान (पटना) थे ।

मैच का विवरण इस प्रकार है
बिहार केसरी टीम ने लाला बाबू लाला बाबू बाबू टीम को 25-14 के अंतर से हराया
बिहार केसरी ने बिहार टाइगर को 21-19 से हराया
लाला बाबू टीम ने दिनकर टीम को 19-16 से हराया
बिहार टाइगर ने बिहार ब्रदर्स को 24-18 से पराजित किया
बिहार केसरी ने बिहार ब्रदर्स को 23-19 से पराजित किया
बिहार टाइगर ने लाला बाबू की टीम को 22-14 के अंतर से पराजित किया
बिहार केसरी ने बिहार दिनकर को 21-13 से पराजित किया
बिहार ब्रदर्स ने बिहार दिनकर को 21-18 से पराजित किया
बिहार टाइगर ने बिहार दिनकर को 24-19 से हराया
बिहार ब्रदर्स ने लाला बाबू टीम को 2012 से पराजित किया अंकों के आधार आधार पर फाइनल में पहुंचने वाली टीम बिहार केसरी और बिहार टाइगर रही । देर रात्रि तक खेले गए मैच खेले गए मैच में बिहार टाइगर ने बिहार केसरी को 20-17 से पराजित कर प्रथम बिहार हैंडबॉल प्रीमियर लीग अपने नाम कर लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights