Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट Krishna Memorial Cricket : राइजिंग स्टार की जीत में चमके अनुपम व अंकित

Krishna Memorial Cricket : राइजिंग स्टार की जीत में चमके अनुपम व अंकित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अनुपम (73 रन) और अंकित (4 विकेट) के बेहतरीन खेल की बदौलत राइजिंग स्टार ने बीटीएस ब्लास्टर को 95 रन से हरा कर कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया। विजेता टीम के अनुपम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

राजधानी के कछुआरा (खेमनीचक) स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मैच में बीटीएस ब्लास्टर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। राइजिंग स्टार ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन बनाये। जवाब में बीटीएस ब्लास्टार की टीम 16.2 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट हो गई।

संक्षिप्त स्कोर
राइजिंग स्टार : 30 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन अनुपम 73 रन, सूरज नाबाद 37, मोनू नाबाद 18 रन, शिवम 3/37.
बीटीएस ब्लास्टर : 16.2 ओवर में 114 रन पर ऑल आउट आरुष 55 रन, अनमोल 33 रन, अंकित 4/23, अनन्या 2/54

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.