Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzffarpur Cricket League में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

Muzffarpur Cricket League में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 167 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 167 रनों के बड़े अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32 ओवर में 228 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें प्रियांशु ने शानदार 57 रन, आदित्य ने 47 रन, हर्ष ने 39 रन, शुभम ने 25 रन, गौतम ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से धीरज ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके। नीतीश को एक को एक एवं नवनीत को एक विकेट लेने में सफलता मिली।

जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 16 ओवर में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें गायत्री क्रिकेट क्लब की तरफ से सचिन ने 14 एवं आशीष ने 16 रन अपनी टीम के लिए बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका।

गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कृष्णा ने तीन, बालाजी ने तीन एवं गौतम ने 3 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के प्रियांशु को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकास कुमार थे वहीं स्कोरर की भूमिका ने प्रियेश कुमार मौजूद थे।
कल का मैच: चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी बनाम क्रिकेट एकेडमी सीनियर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.