Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Muzaffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर की टीम जीती

Muzaffarpur Cricket League में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित दूसरे चरण के जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 5 विकेट से हरा दिया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से अमन ने 52 गौरव ने 28 काशिफ ने 15 साहिल ने 35 एवं आर्य ने 11 रन बनाए।

गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से फराज ने दो सुमित ने दो कुणाल ने एक एवं दनिशाल निजाम ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने 24 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 192 रन बना लिए।

क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से रिशु राज ने 67 रिजवान ने 42 दानिशाल निजाम ने 32 एवं प्रणव कुमार ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।

गेंदबाजी में स्कूल क्रिकेट जूनियर के तरफ से काशिफ ने दो अभिषेक ने 2 एवं प्रतीक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के रिशु राज को दिया गया।

आज के बाद बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।
कल का मैच : फ्रेंड्स 11 बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.