Tuesday, June 16, 2026
Home बिहारफुटबॉल सबजूनियर नेशनल रग्बी में बिहार का धमाका, जीता दोहरा खिताब

सबजूनियर नेशनल रग्बी में बिहार का धमाका, जीता दोहरा खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सिकंदराबाद (तेलंगाना) के जिमखाना फुटबाल ग्राउंड पर रविवार को संपन्न सब जूनियर नेशनल रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता में बिहार के बालक एवं बालिका दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन होने का गौरव हासिल किया और गोल्ड पर अपना कब्जा जमाया।

बालक वर्ग के फाइनल में बिहार ने झारखंड को 10-5 से हराया वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में बिहार ने ओड़िशा को 10-0 से मात दी।

इसके पहले बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार ने तमिलनाडु को 55-0 से हराया था। रोहित ने 15,सन्नी ने 10,बादल ने 10,सुदामा ने 5,पंकज ने 10 और सन्नी ने 5 अंक अर्जित किए। सेमीफाइनल मैच मे बिहार ने ओडिशा को 15-0 से शिकस्त दी। रोहित ने 10, सन्नी ने 5अंक हासिल कर टीम को जीत दिलायी।

वही बालिका वर्ग में क्वाटर फाइनल मैच में बिहार ने राजस्थान को 20-0 हराया। ज्ञानश्री ने 5,सलोनी ने 10 और आरती ने 5 अंक हासिल किया। सेमीफाइनल मैच में बिहार ने महाराष्ट्र को 35-0 से हराया। आरती ने 5,ब्यूटी ने 15,सलोनी ने 10 और संधिया ने 5 अर्जित किए, वही फाइनल मैच में बिहार ने ओडिशा को 10-0 से मात दी जिसमें आरती ने 10 अंक अर्जित किए और बिहार को विजयी होने का गौरव प्राप्त हुआ।

बिहार रग्बी संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बिहार रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ संजय प्रकाश म्यूख, पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक,राजेश कुमार (ASP, सीएम सुरक्षा) बिहार रग्बी संघ के सचिव पंकज कुमार ज्योति,अरविंद श्रीवास्तव (समाज सेवी), क्रिकेट प्रशिक्षक राजू कुमार राय, कुमार सिद्धार्थ ने जीत के लिए बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.