Wednesday, June 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar Cricket League में शिवम बने प्लेयर ऑफ द मैच

Sheohar Cricket League में शिवम बने प्लेयर ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मैच में स्टार क्रिकेट क्लब ने सीपीएन को 42 रनों से हराया। विजेता टीम के कप्तान शिवम बने प्लेयर ऑफ द मैच।

आज सुबह स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और हर्षनंद के शानदार 38 रनों की बदौलत 25 ओवर में 9 विकेट के नुक़सान पर 129 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीपीएन स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से सौरव ने 4 एवं दिव्य प्रकाश ने 2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सीपीएन की टीम का कोई भी बल्लेबाज स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सका और पूरी टीम 21वें ओवर में 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्टार की तरफ से कैप्टन शिवम् ने 3, कमलेश ने 2, आदित्य ने 2, रौशन और अखिलेश ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी ( 4 ओवर, 18 रन, 1 मेडेन, 3 विकेट) करने वाले गेंदबाज एवं ‌टीम‌ कैप्टन शिवम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। लीग में इस दूसरी बड़ी जीत के साथ नॉक आउट राउंड में स्टार के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।

कल इस लीग का अगला मैच भारती क्रिकेट क्लब एवं सी पी एन स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.