Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप वैशाली क्रिकेट लीग में महुआ के सूरज चौहान का शतक

रुबन कप वैशाली क्रिकेट लीग में महुआ के सूरज चौहान का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। सूरज चौहान (नाबाद 159 रन) के शानदार शतक की मदद से रुबन कप वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में महुआ की टीम ने शानदार जीत हासिल की।

वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोनपुर के रमना मैदान में चल रहे रुबन कप वैशाली जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग में महुआ क्रिकेट क्लब के खिलाफ डीएनएस क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा। उसके सलामी बल्लेबाज नीतीश कुमार (1 रन) और अभिमन्यु (8 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आर्यन आकाश ने 52 रन और सोनू कुमार ने 28 रन बना कर पारी को संभाला। कैप्टन मोनू ने तेज 27 रन और राकेश ने 22 रन बना कर टीम का स्कोर 27.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन तक पहुंचा। महुआ के गेंदबाज शिवम कुमार ने 2, ऋतिक ने 2 और उज्ज्वल ने 2 विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अनुज कुमार (0 रन) और उज्जवल (1 रन) जल्दी आउट हो गए। इन दोनों बल्लेबाज को आउट होने के बाद कैप्टन सूरज चौहान (159 नॉट आउट) ने प्रिंस (31 रन) के साथ मिलकर 22.4ओवर में तीन विकेट पर 213 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। डीएनएस क्लब की ओर से राजीव रंजन ने 2, रविंद्र कुमार ने 1 विकेट लिये। महुआ के कैप्टन सूरज चौहान को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.