Friday, May 15, 2026
Home Slider बिहार सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शानदार आगाज, पटना व बेगूसराय का शानदार आगाज

बिहार सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप का शानदार आगाज, पटना व बेगूसराय का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार राज्य कबड्डी संघ के बैनर तले बेगूसराय कबड्डी संघ के तत्वावधान में शनिवार से महात्मा गांधी उच्च विद्यालय बिहट में आरएन सिंह स्मृति 47वीं बिहार राज्य सीनियर महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पटना और बेगूसराय की टीमों ने शानदार जीत हासिल करते हुए दोनों वर्गों में अपना विजय अभियान शुरू किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बेगूसराय के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा के द्वारा भूमि पूजन एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन खेल की हर गतिविधि में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान संसाधन हम जुटायेंगे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने कहा कि बिहार सरकार ने खेल के विकास के लिए काफी काम किया है और वर्तमान समय में भी सरकार के द्वारा किये काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे राज्य में खेल संसाधन भी बढ़ रहे हैं।

खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह बेगूसराय के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बेगूसराय में खेल का बेहतर माहौल है। उन्होंने कहा कि हमारे संघ ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की है।

सबों का धन्यवाद ज्ञापन बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव श्याम नंदन सिंह उर्फ पन्नालाल ने किया। इस अवसर पर रेफरी बोर्ड के चेयरमैन आनंद शंकर तिवारी, बिहार कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष कन्हैया ताती उपस्थित थे।

पुरुष वर्ग में पटना ने सीवान को 57-19, बेगूसराय ने भागलपुर को 50-15, सीतामढ़ी ने मधेपुरा को 46-31 से हराया।

महिला वर्ग में पटना ने सीवान को 50-9, बेगूसराय ने पूर्णिया को 60-20 और नवादा ने लखीसराय को 52-44 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights