पटना। पटना जिला क्रिकेट संघ (पीडीसीए) ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधवान में आयोजित होने वाले विजय मर्चेंट ट्रॉफी सेलेक्शन ट्रायल के सात प्लेयरों का लिस्ट जारी कर दी है।
पिछले दिनों आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद पीडीसीए के सचिव सुनील कुमार उर्फ सुनील रोहित ने चयनकर्ताओं की संस्तुति पर इन प्लेयरों के नाम जारी किया है।
पांच प्लेयरों का नाम सुरक्षित में है। उन्होंने खिलाड़ियों को कहा कि चार दिसंबर को सुबह नौ बजे संबंधित सभी कागजातों के साथ मोइनुल हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा।
चयनित प्लेयरों की लिस्ट इस प्रकार है-
आदित्य शिवम, हर्ष कुमार सिंह, प्रियांशु सिन्हा, टिंकु कुमार, सुमित राज, विनीत विनायक, आर्यन चंद्रा।
सुरक्षित खिलाड़ी : अगस्तय,यश राज भारती, अमिस कुमार, शुभम कुमार, आर्यन राज।

