Thursday, June 4, 2026
Home Slider कूच बिहार ट्रॉफी : दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया बिहार

कूच बिहार ट्रॉफी : दूसरी पारी में भी लड़खड़ाया बिहार

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी 2021-22 के एलीट डी ग्रुप में आज नई दिल्ली में बिहार और बंगाल के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मैच में बिहार की टीम पहली पारी में 139 रन के जवाब में मैच के दूसरे दिन आज बंगाल की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 117 रन से आगे खेलना शुरू किया और बंगाल के कप्तान अभिषेक पोरेल ने कल के 42 रन कि व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलते हुए 71 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आदित्य आनंद के हाथों रन आउट होकर पवेलियन लौटे जबकि शशांक सिंह 16 रन के व्यक्तिगत स्कोर से आगे खेलते हुए 39 रन के योग पर आदित्य के शिकार बने जिस ने पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

उसके बाद राहुल चौधरी ने 63 सालों के शतक की पारी खेली और मिलिंद ने 25 रनों का योगदान देते हुए बंगाल टीम को पहली पारी में 269 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए पहली पारी के आधार पर बिहार से 130 रनों की बढ़त हासिल करने में अहम योगदान निभाया।

आज दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम अपनी दूसरी पारी में भी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है और 4 विकेट खोकर 63 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

जबकि बिहार के टीम पहली पारी के आधार पर बंगाल से अभी 67 रन पीछे है। बिहार की ओर से हर्षित ने 20 रन, सूर्यांश ने 15 रन और पवन राय ने 10 रनों का योगदान दिया।

जबकि कप्तान सरमन निग्रोध 5 रन और धनेश चौहान 4 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और बिहार को इस संकट से निकालने के लिए संघर्षरत है।

बंगाल के गेंदबाज सिद्धार्थ सिंह ने आज 5 रन देकर दो विकेट जबकि मिलिंद और तौफीक ने एक-एक विकेट चटकाए।

 बिहार की टीम कल मैच के तीसरे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 63 रन से आगे खेलना शुरू करेगी और बिहार के बल्लेबाज सबसे पहले बंगाल से पहली पारी के आधार पर 67 रन से पीछे चल रही स्कोर को बराबरी पर लाकर एक मजबूत स्कोर खड़ा करने का प्रयास करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.