Tuesday, June 16, 2026
Home Slider टेनिस : अमेरिकी ओपन चैंपियन राडुकानु लिंज में क्वालीफायर से हारी

टेनिस : अमेरिकी ओपन चैंपियन राडुकानु लिंज में क्वालीफायर से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

लिंज (आस्ट्रिया)। अमेरिकी ओपन चैंपियन एमा राडुकानु अपर ऑस्ट्रिया लेडीज लिंज टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की क्वालीफायर वैंग शिन्यु के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। वैंग ने ब्रिटेन की खिलाड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-7, 7-5 से हराया।

राडुकानु को किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता में पहली बार शीर्ष वरीयता दी गई थी। वैंग क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की आठवीं वरीय एलिसन रिस्के से भिड़ेंगी जिन्होंने एलिज कोर्नेट को 6-4, 6-4 से हराया।

दूसरी वरीय सिमोना हालेप ने बेलारूस की एलियाकसांद्रा सासनोविच को 7-5, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत इटली की जास्मिन पाओलिनी से होगी।

अमेरिका की तीसरी वरीय डेनियल कोलिन्स ने बेल्जियम की ग्रीट मिनेन को 6-1, 6-2 से हराया जबकि बेल्जियम की एलिसन वान उइतवांक, रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टियन और रूस की वेरोनिका कुदरमेतसोवा भी जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.