Thursday, March 19, 2026
Home Slider भारत का नेतृत्व करना सम्मान की बात: कोहली

भारत का नेतृत्व करना सम्मान की बात: कोहली

by Khel Dhaba
0 comment

अबुधाबी। टी20 प्रारूप में भारतीय कप्तान के तौर पर आईसीसी विश्व कप के सुपर 12 चरण में नामीबिया के खिलाफ आखिरी बार मैदान पर उतरे विराट कोहली ने कहा कि देश की टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। कप्तान के तौर पर कोहली के आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के अलावा यह रवि शास्त्री और कोचिंग दल के अन्य सदस्यों का यह आखिरी मुकाबला है।

कोहली ने टॉस के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करना चाहेंगे। टॉस ने यहां काफी अहम भूमिका निभाई है। हम जो चाहते हैं, वह शुरुआत से अच्छा करना है।’’

उन्होंने कहा, मेरे लिए यह ( टीम का नेतृत्व करना) सम्मान की बात है, मुझे मौका दिया गया और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की। लेकिन यह दूसरों के लिए जगह बनाने और आगे बढ़ने के बारे में है।

कप्तान ने कहा, टीम ने जिस तरह से खेला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। अब मुझे लगता है कि इस टीम को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों को जिम्मेदारी देने का समय आ गया है। जाहिर तौर पर रोहित यहां हैं और वह कुछ समय से चीजों को देख रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कोहली की जगह लेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights