Wednesday, March 18, 2026
Home Slider कार्ली लॉयड ने पांच गोल दागे, अमेरिका ने पराग्वे को 9-0 से शिकस्त दी

कार्ली लॉयड ने पांच गोल दागे, अमेरिका ने पराग्वे को 9-0 से शिकस्त दी

by Khel Dhaba
0 comment

क्लीवलैंड। दिग्गज फुटबॉलर कार्ली लॉयड के रिकार्ड पांच गोल की मदद से अमेरिका ने महिला फुटबॉल मैच में गुरुवार को पराग्वे पर 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की।

लॉयड अभी 39 वर्ष की हैं और वह अमेरिका की तरफ से अब केवल तीन और मैच खेलेंगी। वह पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर चुकी हैं।

लॉयड ने पहले पांच मिनट में ही दो गोल दाग दिये थे तथा मध्यांतर से पहले उन्होंने दो और गोल किये जिससे अमेरिका 6-0 से आगे हो गया। उन्होंने अपना पांचवां गोल 61वें मिनट में किया।

इस तरह से उन्होंने एक मैच में सर्वाधिक गोल करने के अलेक्स मोर्गन के अमेरिकी रिकार्ड की बराबरी की। मोर्गन ने विश्व कप 2019 में थाईलैंड के खिलाफ पांच गोल किये थे। लॉयड अमेरिका की तरफ से 313 मैचों में 133 गोल दाग चुकी हैं। उनके नाम पर नौ हैट्रिक भी दर्ज हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights