Monday, May 25, 2026
Home Slider अगले महीने हो सकती है बिहार ओलंपिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक

अगले महीने हो सकती है बिहार ओलंपिक संघ की महत्वपूर्ण बैठक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार खेल जगत से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर है कि अगले महीने यानी अक्टूबर में बिहार ओलंपिक संघ की अति महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने बैठक की पहल की और उन्होंने इसके लिए संघ के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद को कहा कि जल्द से जल्द बैठक की तिथि और स्थल निर्धारित सभी संबंधित व्यक्तियों की जानकारी दिये जाए।

खेल के जानकारों का कहना है कि बिहार में खेल की गति को तेज करने के लिए इस बैठक का होना काफी जरूरी है ताकी खेल संघ अपनी समस्याओं के बारे में ओलंपिक संघ को अवगत करा सके। इसके बाद ओलंपिक संघ खेल संघों का मुखिया होने के नाते सरकार के पास हमारी समस्याओं को रखे।

खेल जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में ओलंपिक संघ में राज्य में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने वाला है और बिहार खेल जगत के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आने वाली है।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights