Tuesday, March 10, 2026
Home Slider श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर मैथ्यूज ले सकते हैं संन्यास

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर मैथ्यूज ले सकते हैं संन्यास

by Khel Dhaba
0 comment

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट और उसके क्रिकेटरों के बीच अनुबंध को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया जब सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने संन्यास लेने के संकेत दिये। भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले यह घटनाक्रम हुआ है।

मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे सीनियर मैथ्यूज और टेस्ट कप्तान दिमुथ करूणारत्ने को राष्ट्रीय अनुबंध से बाहर रखा गया है। मैथ्यू ने श्रीलंका क्रिकेट प्रशासन को लिखा है कि वह संन्यास की सोच रहे हैं। वह अगले कुछ दिन में संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

सूत्र ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट ने हर दौरे के आधार पर अनुबंध देने का फैसला किया है। कोई सालाना करार नहीं होंगे क्योकि अभी फौरी जरूरत भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिये खिलाड़ियों के साथ अनुबंध करने की है। खिलाड़ियों को आठ जुलाई तक की समय सीमा दी गई है। पहले इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार करने वाले खिलाड़ियों ने भी अब हस्ताक्षर कर दिये हैं।

प्रदर्शन के आधार पर 24 शीर्ष खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में अनुबंध दिये गए हैं। छह खिलाड़ियों को ए श्रेणी के करार मिले हैं जिनकी सालाना तनख्वाह 70000 से एक लाख डॉलर के बीच होगी। श्रीलंकाई टीम राष्ट्रीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किये बिना इंग्लैंड दौरे पर गई थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights