Tuesday, June 16, 2026
Home Slider 38वीं पटना जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से

38वीं पटना जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप कल से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कल से गवर्मेंट फिजिकल कॉलेज राजेंद्रनगर के परिसर स्थित हॉल में शुरू होने जा रही 38वीं पटना जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजधानी के 150 से ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। यह जानकारी पटना जिला बैडिमंटन संघ के चेयरमैन उपेंद्र कुमार सिन्हा (पूर्व आईपीएस) ने दी।

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में पुरुष व महिला, जूनियर बालक-बालिका, सब जूनियर बालक-बालिका, कैडेट अंडर-13 बालक-बालिका वर्ग के एकल व युगल मुकाबले होंगे। चैंपियनशिप के मैच दो कोर्ट पर होंगे। एनआईएस बैडमिंटन कोच व नेशनल ग्रेड बी अंपायर प्रेम कुमार चैंपियनशिप के चीफ रेफरी होंगे।

इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप का विधिवत रूप से उद्घाटन कल शाम पांच बजे अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन (आईपीएस) करेंगे। बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक डॉ रंजीत कुमार सिंह (आईएएस) और पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा (आईपीए) विशिष्ट अतिथि होंगे। मैच पूर्वाह्न दस बजे दिन से प्रारंभ हो जायेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.