Sunday, May 31, 2026
Home Slider गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट एकेडमी विजयी

गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट एकेडमी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

गया। गया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही विष्णु सिंह मेमोरियल गया जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग में युवराज क्रिकेट एकेडमी ने मगध पैंथर क्रिकेट क्लब को सात विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मगध पैंथर ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बनाये। राजा शेर खान ने 70 रन बनाये। प्रवीण प्रकाश ने 8 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट प्राप्त किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

जवाब में युवराज क्रिकेट एकेडमी ने 22.2 ओवर में 3 विकेट पर 171 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शशि हेनरिक्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 बॉल में 76 रनों की पारी खेली। अबूजर पठान ने 7ओवर में 28 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया। इस तरह यह मैच युवराज क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट से जीत लिया।

इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रियंकर कुमार, सेक्रेटरी संजय कुमार उर्फ चुन्नू, पुलस्कर कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, विनय कुमार, अमित कुमार, अरशद शाहीन, रजनीकांत, अशोक यादव आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.