Wednesday, March 18, 2026
Home Slider पहले टेस्ट में इंग्लैंड की भारत पर 227 रन की जीत

पहले टेस्ट में इंग्लैंड की भारत पर 227 रन की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

चेन्नई।  लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच (76 रन पर चार विकेट) और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (17 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से इंग्लैंड ने भारत को पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को 227 रन के बड़े अंतर से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

इस हार से भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गयी है। इंग्लैंड ने भारत के सामने 420 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य रखा था और उसने मेजबान टीम की पारी अंतिम दिन दूसरे सत्र में 192 रन पर समेट दी।

इंग्लैंड ने इस तरह विदेशी जमीन पर अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की। इंग्लैंड ने अपने कप्तान जो रुट को उनके 100वें टेस्ट में जीत का शानदार तोहफा दे दिया।

रुट ने इस मुकाबले में पहली पारी में 218 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली और इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच बने। इस हार से भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गयी है।

भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए यह सीरीज 2-1 या 3-1 के अंतर से जीतनी है जबकि इंग्लैंड को 3-1, 3-0 या 4-0 से जीत हासिल करनी है।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संघर्षपूर्ण 72 और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 50 रन बनाये लेकिन वे टीम को हार से नहीं बचा सके।

भारत के अन्य बल्लेबाज असमान उछाल और टर्न लेती पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। इंग्लैंड की तरफ से लीच ने चार, एंडरसन ने तीन और जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स तथा डोमिनिक बेस ने एक-एक विकेट लिया।

भारत ने सुबह एक विकेट पर 39 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लेकिन अगले दो सत्रों के अंदर भारतीय पारी सिमट गयी।

गिल 50, चेतेश्वर पुजारा 15, विराट 72, उपकप्तान अजिंक्या रहाणे शून्य, ऋषभ पंत 11, वाशिंगटन सुन्दर शून्य और रविचंद्रन अश्विन नौ रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा कल 12 रन बनाकर आउट हुए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is Seven-Jackpots.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is guide2gambelling.png
This image has an empty alt attribute; its file name is 10cric.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights