Tuesday, June 16, 2026
Home Slider युवेंटस , अटलांटा इटालियन कप के सेमीफाइनल में

युवेंटस , अटलांटा इटालियन कप के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

तूरिन। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पाउलो डायबाला जैसे दिग्गजों के बिना खेलते हुए भी यूवेंटस ने दूसरे डिवीजन की टीम स्पाल को 4-0 से हरा कर इटालियन कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

युवेंटस के लिए अलवारो मोराटा और जियांलुका फ्राबोटा ने पहले हाफ में गोल दागे जबकि देजान कुलुसेवस्की और फेडरिको चियेसा ने दूसरे हाफ में गोल किये। दो चरण के सेमीफाइनल में युवेंटस का सामना इंटर मिलान से होगा जिसने मंगलवार को एसी मिलान को हराया।

युवेंटस की नजरें रिकार्ड 14वें खिताब पर है जो पिछले सत्र के फाइनल में नपोली से हार गई थी। इससे पहले दस खिलाड़ियों पर सिमटी अटलांटा ने लाजियो को 3-2 से हराया। अब उसका सामना नपोली या पेजिया से होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.