Wednesday, May 20, 2026
Home Slider फुटबॉल : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएससी को हराया, बार्सीलोना भी जीता

फुटबॉल : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने पीएससी को हराया, बार्सीलोना भी जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। मार्कस रशफोर्ड के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप चरण के मुकाबलों के पहले दिन एक बार फिर पेरिस सेंट जर्मेन को हराया। रशफोर्ड के 87वें मिनट में दागे गोल की बदौलत यूनाईटेड ने मंगलवार को 2-1 से जीत दर्ज की।

यूनाईटेड की टीम 18 महीने पहले भी कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी और पहले चरण में 0-2 की हार के बाद पेरिस सेंट जर्मेन से भिड़ने पहुंची थी और तब भी रशफोर्ड के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम 3-1 की जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी।

दूसरी तरफ लियोनल मेसी की बार्सीलोना की टीम और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की यूवेंटस की टीम ने शानदार शुरुआत की।

मेसी ने पेनाल्टी पर गोल दागा जिससे हंगरी के फेरेंकवारोस के खिलाफ बार्सीलोना ने 5-1 की आसान जीत दर्ज की। बार्सीलोना की टीम यूरोप की इस शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के पिछले सत्र के क्वार्टर फाइनल में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ 8-2 की करारी हार से उबरने की कोशिशों में जुटी है।

पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद रोनाल्डो इटली की चैंपियन टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन उनके विकल्प के तौर पर खेल रहे अल्वारो मोराता के दो गोल की बदौलत यूवेंटस ने डाइनेमो कीव को 2-0 से हराया।

इसके अलावा लाजियो, लेपजिग और क्लब ब्रूग ने भी जीत दर्ज की जबकि चेल्सी और सेविला का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा। रेनेस और क्रेसनोडर ने भी 1-1 से ड्रॉ खेला।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights