Saturday, May 16, 2026
Home Slider एशियाई ऑनलाइन शतरंज : भारतीय महिला टीम दो जीत के बाद ईरान से हारी

एशियाई ऑनलाइन शतरंज : भारतीय महिला टीम दो जीत के बाद ईरान से हारी

by Khel Dhaba
0 comment
Sanjeevani Online Open Chess Tournament

चेन्नई। भारतीय महिला शतरंज टीम एशियाई ऑनलाइन नेशंस कप टीम चैम्पियनशिप के पहले दो मैचों में जीत दर्ज करने के बाद ईरान से हारकर उलटफेर का शिकार हो गयी।

ईरान से हार के कारण शीर्ष वरीय भारतीय टीम रविवार को पहले दिन के खेल के बाद तालिका में आठवें स्थान पर खिसक गयी। दो जीत से भारतीय टीम के चार अंक है जबकि तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

मैरी एन गोमेज की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरिया के खिलाफ 4-0 और फिर मंगोलिया के खिलाफ 2.5-1.5 की जीत के साथ शानदार शुरूआत की।

भारत को तीसरे दौर में छठी रैंकिंग वाली ईरान की टीम ने 2.5-1.5 से हराया। इस दौरान हालांकि आर वैशाली (ईएलओ रेटिंग 2149) ने टूर्नामेंट की सबसे अधिक रेटिंग वाली ईरान की सरसादत खाडेमलशारिहे (ईएलओ रेटिंग 2393) को शिकस्त दी।

बीस हजार डॉलर (लगभग 14.60 लाख रूपये) पुरस्कार राशि वाले इस टूर्नामेंट के अगले दौर के मुकाबले 16 अक्टूबर (पुरूषों का चौथा, पांचवां और छठा दौर) और 17 अक्टूबर (महिलाओं का चौथा, पांचवां और छठा दौर) को खेले जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights