Wednesday, May 27, 2026
Home Slider फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने नहीं उतरेगी ऐश बार्टी

फ्रेंच ओपन में खिताब का बचाव करने नहीं उतरेगी ऐश बार्टी

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिस्बेन। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिये उतरेंगी।

बार्टी ने इससे पहले न्यूयार्क में चल रहे यूएस ओपन से भी हटने का फैसला किया था। उन्होंने अब रोम में 14 सितंबर से शुरू होने वाले एक टूर्नामेंट और फिर 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

पिछले साल रोलां गैरां में खिताब जीतने वाली बार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘पिछले साल का फ्रेंच ओपन मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट था इसलिए मैंने यह फैसला हल्के से नहीं लिया। मैं खिलाड़ियों और फ्रांसीसी महासंघ को सफल टूर्नामेंट के लिये शुभकामना देती हूं। ’’

फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में दर्शकों को आने की अनुमति देंगे जबकि फ्रांस में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बार्टी ने इसके बाद ही टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights