Saturday, May 23, 2026
Home Slider संस्पेंस खत्म, बार्सिलोना FC में ही बने रहेंगे लियोनल मैसी

संस्पेंस खत्म, बार्सिलोना FC में ही बने रहेंगे लियोनल मैसी

by Khel Dhaba
0 comment

बार्सिलोना। सुपर स्टार फुटबॉलर लियोनल मैसी (Leonel Messi) ने शुक्रवार को आखिरकार स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के साथ अपने भविष्य पर उठ रही अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह बार्सिलोना के साथ एक वर्ष और बने रहेंगे, लेकिन सिर्फ इसीलिए क्योंकि वह क्लब के साथ हुए करार की वजह से कोर्ट की लड़ाई में नहीं फंसना चाहते हैं।

अर्जेटीना के छह बार के प्लेयर ऑफ द ईयर मैसी ने पिछले महीने क्लब से कहा था कि वह उसे छोड़ना चाहते हैं। उनका क्लब के साथ जो करार हुआ है, उसमें वह फ्री ट्रांसफर ले सकते थे। बार्सिलोना में बने रहने के फैसले से मैसी के प्रशंसकों ने खुशी जताई है। मैसी 2001 में जूनियर स्तर पर बार्सिलोना से जुड़े थे और तभी से इस क्लब के साथ हैं। हालांकि, पिछले दिनों इस तरह की खबरें भी आई थीं कि मेसी बार्सिलोना को छोड़कर इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर सिटी से जुड़ सकते हैं। ला लीगा के क्लब बार्सिलोना ने जोर दिया था कि अगर वह क्लब छोड़ते हैं तो उन्हें 837 मिलियन डॉलर (करीब 61 अरब रुपये) चुकाने होंगे।

मेसी ने कहा कि मैं खुश नहीं था और मैं क्लब छोड़ना चाहता था। मैं ऐसा नहीं करने दे सकता हूं और अगर मैं क्लब में रुकूंगा तो सिर्फ इसीलिए क्योंकि मैं कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना चाहता हूं। यहां दूसरा रास्ता था और ट्रायल पर जाया जा सकता था। मैं बार्सिलोना के खिलाफ कभी कोर्ट नहीं जाना चाहता हूं, क्योंकि यही वह क्लब है जिसे मैं प्यार करता हूं, जिसने मुझे सब कुछ दिया, जब से मैं यहां हूं, यह मेरी जिंदगी का क्लब है। मैंने अपनी जिंदगी यहां बनाई है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights