Wednesday, May 20, 2026
Home Slider यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट : फर्नांडिस के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड सेमीफाइनल में

यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट : फर्नांडिस के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

कोलोन (जर्मनी)। अतिरिक्त समय में पेनाल्टी पर ब्रूनो फर्नांडिस के गोल की बदौलत मैनचेस्टर यूनाईटेड ने कोपेनहेगन को 1-0 से हरा कर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

बेहद गर्मी में यूनाईटेड की युवा टीम ने अधिकांश समय गेंद को अपने कब्जे में रखा लेकिन टीम मौकों को भुनाने में विफल रही।
नियमित समय में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रही जिसके बाद 95वें मिनट में अंद्रियास बेलेंड ने पेनाल्टी एरिया में एंथोनी मार्शल को गिरा दिया जिससे मैनचेस्टर यूनाईटेड को पेनाल्टी मिली और फर्नांडिस ने इसे गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights