Saturday, May 23, 2026
Home Slider गोल्फ : अनिका यूएस महिला एमेच्योर चैम्पियनशिप में मैच प्ले से चूकीं

गोल्फ : अनिका यूएस महिला एमेच्योर चैम्पियनशिप में मैच प्ले से चूकीं

by Khel Dhaba
0 comment

रॉकविले मैरीलैंड। भारतीय गोल्फर अनिका वर्मा ने दूसरे दौर के अंतिम छह होल में मजबूत वापसी की लेकिन वह महज एक शाट से अमेरिकी एमेच्योर चैम्पियनशिप के मैच प्ले के लिये क्वालीफाई करने से चूक गयीं।
मंगलवार को आये तूफान के कारण बुधवार को दूसरा दौर देर से शुरू और काफी मुश्किल हालात में खेला गया। कोर्स काफी सख्त था जिससे केवल सात खिलाड़ी ही 36 होल के बाद अंडर पार का स्कोर बना सकीं।
भारत की युवा गोल्फर अनिका सैक्रामेंटो में बसी हैं और अमेरिकी महिला एमेच्योर चैम्पियनशिप में खेलने वाली पहली भारतीय हैं। उन्होंने दूसरे दौर में चार ओवर 76 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर सात ओवर 151 रहा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights