Saturday, May 23, 2026
Home Slider एएचएफ HOCKEY INDIA के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला करेगा आयोजित

एएचएफ HOCKEY INDIA के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला करेगा आयोजित

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) हॉकी इंडिया के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए इस महीने दूसरी आनलाइन शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन करेगा।

पंद्रह से अधिक कोचों और तकनीकी अधिकारियों का समूह कुल पांच कार्यशालाओं में हिस्सा लेगा। इस कार्यशाला का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मैचों और टूर्नामेंटों में अधिकारी की भूमिका निभाने और प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की तकनीकी विशेषज्ञता और जानकारी देना है। इस कार्यशाला का आयोजन प्रतिनिधित्व पेश करने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त किया जाएगा।

तकनीकी अधिकारियों के लिए कार्यशाला में ध्यान मुख्य रूप से आचार संहित पर दिया जाएगा जिसमें खिलाड़ियों द्वारा विरोध करना भी शामिल है। कोचों के लिए जो फाइव-ए-साइड हॉकी में कोचिंग, शारीरिक फिटनेस की जरूरतों, मैच रणनीति और गोलकीपर भी भूमिका पर ध्यान दिया जाएगा।

हॉकी इंडिया ने भारत में फाइव-ए-साइड टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाली अपनी आठ सदस्य इकाइयों से दो-दो कोच (एक महिला और एक पुरुष) को नामित करने को कहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights