Wednesday, May 20, 2026
Home Slider स्क्वैश : रनीम के संन्यास से फिर विश्व की शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल हुई जोशना

स्क्वैश : रनीम के संन्यास से फिर विश्व की शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल हुई जोशना

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारत की स्क्वैश स्टार जोशना चिनप्पा मिस्र की विश्व में नंबर एक रनीम इल वेलिली के अचानक संन्यास लेने से पीएसए विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गयी हैं।
कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से कोई मैच नहीं खेलने वाली जोशना दसवें नंबर पर पहुंच गयी हैं। यह 33 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 2016 में शीर्ष दस में शामिल हुई थी। दीपिका पल्लिकल अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
रनीम के संन्यास के बाद मिस्र की नोरान गोहर विश्व में नंबर एक महिला स्क्वाश खिलाड़ी बन गयी है। रनीम 19 महीने तक शीर्ष स्थान पर रही थी। उन्होंने पिछले महीने संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था।
पुरुष वर्ग में भारत के चोटी के खिलाड़ी सौरव घोषाल ताजा विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर बने हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण पीएसए टूर को अगस्त के मध्य तक निलंबित किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights