Wednesday, June 3, 2026
Home Slider बीसीए अध्यक्ष का बड़ा फैसला, सबका साथ-बिहार क्रिकेट का विकास

बीसीए अध्यक्ष का बड़ा फैसला, सबका साथ-बिहार क्रिकेट का विकास

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने कहा है कि विभिन्न जिलों से संबंधित हुए विवाद निपटारे में वैसे व्यक्ति जो किसी कारणवश छूट गए हैं और जिनका बिहार क्रिकेट के विकास में योगदान, समर्पण व वर्षों की मेहनत रही उन्हें मुख्य धारा में लाने का फैसला लिया गया है। इस फैसले पर आगामी 26 जून को आरा (भोजपुर) के होटल आदित्य इन में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की होने वाली स्पेशल जेनरल मीटिंग (एसजीएम) और जेनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में मुहर लगेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन राज्य में क्रिकेट के चहुमुखी विकास के लिए सब को साथ लेकर चलने को दृढ़संकल्पित है। संघ द्वारा किसी भी तरह की दुर्भावना से ऊपर उठकर विगत आठ महीनों में कार्य किये गए हैं और आगे भी इसी रास्ते पर चलते हुए सबका साथ-बिहार क्रिकेट का विकास के नारों के साथ कदम बढ़ाने की योजना पर कार्य जारी है।

श्री तिवारी ने कहा कि बीसीए के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह को जिलों के विवाद निपटारे के उपरांत छुटे हुए लोगों को जोड़ कर सबों को एक साथ लाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में केवल क्रिकेट के विकास को प्राथमिकता है और सभी को कदम से कदम मिलाकर एक साथ चलने की आवश्यकता है, तभी बिहार के क्रिकेटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय क्षितीज पर अपना परचम लहराते नजर आयेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.